1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: शादी के बाद बारातियों के साथ ससुराल में 45 दिन से फंसा दूल्हा, मदद की गुहार

Lockdown: शादी के बाद बारातियों के साथ ससुराल में 45 दिन से फंसा दूल्हा, मदद की गुहार

 Reported By: IANS
 Published : May 08, 2020 03:56 pm IST,  Updated : May 08, 2020 03:56 pm IST

कानपुर के एक लड़के ने बिहार के बेगुसराय की एक लड़की से शादी रचाई और इसके बाद करीब डेढ़ महीने बीत गए, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं लौट सका।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : GOOGLE

कानपुर: कानपुर के एक लड़के ने बिहार के बेगुसराय की एक लड़की से शादी रचाई और इसके बाद करीब डेढ़ महीने बीत गए, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं लौट सका। देशव्यापी लॉकडाउन फिलहाल अपने तीसरे चरण में है, जिसके चलते दूल्हा, बारातियों के साथ बिहार में अपने ससुराल में ही फंसा हुआ है। कोरोनावायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन व प्रतिबंधों के चलते दूल्हा व बाराती सभी करीब 45 दिन से लड़की वालों के यहां रह रहे हैं, ऐसे में लड़की के परिवारवालों पर भी अब इतने लोगों के देखभाल का दबाव बनता जा रहा है।

कानपुर के चौबेपुर गांव के रहने वाले इम्तियाज ने 21 मार्च को बेगुसराय की खुशबू से शादी की थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानि कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया और इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते 12 बारातियों सहित दूल्हा अपने घर को नहीं लौट सका।

दूल्हे की बहन आफरीन, जो फिलहाल चौबेपुर में अपने घर पर है, ने कहा, "बारात अभी तक नहीं लौटी है और हम लोग परेशान हैं। हम समझ सकते हैं कि दुल्हन के परिवार के लिए इतने लंबे समय तक इतने सारे लोगों को खाना खिलाना कितना मुश्किल हो रहा होगा।"

इम्तियाज ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों के पास अपना नाम दर्ज करा लिया है और दुल्हन के साथ अब अपने घर लौटना चाह रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत