1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में बाढ़ से अबतक 27 की मौत, 16 जिलों में 81.79 लाख आबादी प्रभावित

बिहार में बाढ़ से अबतक 27 की मौत, 16 जिलों में 81.79 लाख आबादी प्रभावित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2020 07:49 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 07:49 am IST

बिहार में बाढ़ से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 81,79,257 आबादी इससे प्रभावित है।

Bihar Flood- India TV Hindi
Bihar Flood Image Source : PTI

पटना: बिहार में बाढ़ से अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 81,79,257 आबादी इससे प्रभावित है। आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक ग्यारह लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा खगडिया, सारण एवं सिवान में दो-दो व्यक्ति और 86 मवेशी की अबतक मौत हो चुकी है। बिहार के 16 जिलों में 1317 पंचायतों की 81,79,257 आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां 325610 लोगों को भोजन कराया गया है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 20,61,700 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों की तैनाती की गई है। बिहार के इन जिलों में बाढ का कारण विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि है।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी समस्तीपुर एवं खगडिया में, गंगा नदी पटना एवं भागलपुर में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा नदी सिवान में बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ से बचाव वाले बांध सुरक्षित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत