पटना: बिहार में दो इंजीनियरों की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक और इंजीनियर का मर्डर हो गया। 72 घंटों में ये चौथा मर्डर था। चार बड़ी वारदातों के बाद विरोधियों ने जंगल राज की याद दिलाई जिसके बाद लालू ने नीतीश को कानून व्यवस्था दुरूस्त करने का फॉर्मूला बताया।
यह मामला बिहार के वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह अंकित कुमार झा का शव बरामद हुआ। रिलायंस कंपनी के नार्थ बिहार क्वालिटी इंजीनियर की हत्या कर अपराधियों ने शव को हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 के चकबीबी गांव में फेंक दिया। इंजीनियर अंकित कुमार रिलायंस मोबाइल कंपनी के मुंबई कार्यालय में कार्यरत था।
अंकित कंपनी की ओर से नार्थ बिहार में लगाए जा रहे फोरजी केबल नेटवर्क के काम में क्वालिटी नियंत्रण की देखरेख कर रहा था। 42 वर्षीय अंकित मुजफ्फरपुर-अहियापुर थाने के शेखपुर गांव निवासी शत्रुंजय झा के बेटे बताए जा रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि क्वालिटी कन्ट्रोल की जिम्मेदारी अंकित की थी और वो ईमानदार थे इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।
विरोधियों ने दिलाई जंगलराज की याद
बिहार में 72 घंटों में चार मर्डर होने से विरोधियों ने जंगलराज की याद दिलाई और लालू ने नीतीश को कानून व्यवस्था दुरूस्त करने का फॉर्मूला बताया।
बहत्तर घंटे में चार बड़ी वारदातों के बाद नीतीश कुमार की सरकार पर विरोधियों के हमले तेज हो गए। जंगलराज पार्ट 2 की बात हुई और लालू यादव पर भी उंगली उठ रही हैं। इसलिए आज लालू यादव सफाई देने आए। लालू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। उन्होंने नीतीश कुमार को सलाह दी है कि अगर अपराधियों के होसले पस्त करने हैं तो पहले पुलिस का हौसला बढ़ाना होगा।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-