1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने के चलते 19 इंजीनियर बर्खास्त

बिहार: बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने के चलते 19 इंजीनियर बर्खास्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 02:34 pm IST

बिहार के अलग-अलग हिस्सो में पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जलसंसाधन विभाग ने 19 इंजीनियर्स को बर्खास्त कर दिया है...

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

नई दिल्ली: बिहार के अलग-अलग हिस्सो में पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जलसंसाधन विभाग ने 19 इंजीनियर्स को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त  हुए इंजीनियर्स के साथ मुख्य इंजीनियर भी शामिल हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दरभंगा के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर समस्तीपुर के मुख्य अभियंता विजेंद्र कुमार राम को लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। 

लापरवाही बरतने पर यह विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। गौरतलब है कि विपक्षी दल लगातार इस बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे थे। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि इस साल जो बाढ़ का पानी आया है, बल्कि इसे लाया गया है। इंजीनियर की लापरवाही के कारण कई तटबंधों में पानी के बढ़ाव के कारण तटबंध टूट जाने से बाढ़ का पानी बड़ी आबादी तक पहुंच गया था। 

अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर क्षेत्र के ही कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार सुमन, झंझारपुर के कनीय अभियंता मुरलीधर सुधांशु को कर्तव्य का पालन ना करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। रून्नीसैदपुर के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार, अवर प्रमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार और बेनीबाद के अवर प्रमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार भी बर्खास्त हुए इंजीनियर में शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत