1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी: बिहार सरकार पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता के साथ देगी अक्टूबर महीने का वेतन

खुशखबरी: बिहार सरकार पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता के साथ देगी अक्टूबर महीने का वेतन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2019 10:41 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 10:41 pm IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्दी ही अपने कर्मचारियों को दीपावली तथा छठ पूजा का उपहार देगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन के साथ पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्दी ही अपने कर्मचारियों को दीपावली तथा छठ पूजा का उपहार देगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन के साथ पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। एक बयान में कहा गया कि दीपावली और छठ पूजा से पहले 25 अक्टूबर से वेतन देना शुरू करने को लेकर दिशानिर्देश जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर महीने की पहली तारीख को वेतन आता है लेकिन दो बड़े त्योहारों को देखते हुए इसे पहले ही देने का फैसला लिया गया है। 

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाने की तर्ज पर राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में वित्त विभाग को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। अतिरिक्त महंगाई भत्ता से राज्य सरकार के खजाने पर 1,048 करोड़ रुपये का बोझ आने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत