1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: 9 बच्चों की मौत का आरोपी बीजेपी से निष्कासित नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर

बिहार: 9 बच्चों की मौत का आरोपी बीजेपी से निष्कासित नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2018 07:54 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 07:54 am IST

मामले में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा नेता मनोज बैठा को आरोपित बनाया गया था। बोलेरो भी उसकी है। हादसे के समय भी बोलेरो उसके द्वारा ही चलाए जाने की बात कही जा रही है।

Bihar hit-and-run-case-Accused-BJP-leader-Manoj-Baitha-surrenders- India TV Hindi
बिहार: 9 बच्चों की मौत का आरोपी बीजेपी से निष्कासित नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में 9 बच्चों की मौत का आरोपी भाजपा नेता मनोज बैठा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने उसके सरेंडर की पुष्टि कर दी है। मनोज बैठा भी घायल है और इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच लाया गया है। मालूम हो कि शनिवार को मीनापुर के धरमपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के डेढ़ दर्जन बच्चों को तेज गति से आ रही बोलेरो ने रौंद दिया था। इसमें नौ बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी।

मामले में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा नेता मनोज बैठा को आरोपित बनाया गया था। बोलेरो भी उसकी है। हादसे के समय भी बोलेरो उसके द्वारा ही चलाए जाने की बात कही जा रही है। आरोपित के भाजपा नेता होने के कारण मामले ने विपक्ष को मुद्दा दे दिया। इस कारण पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

इस बीच भाजपा ने सड़क हादसे को लेकर विवादों में आए मनोज बैठा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीतामढ़ी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने मनोज को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया है। मनोज के खिलाफ की गई कार्रवाई से सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष ने बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को अवगत करा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत