1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईजीआई हवाईअड्डे पर बिहार के विधायक 10 कारतूस के साथ पकड़े गए

आईजीआई हवाईअड्डे पर बिहार के विधायक 10 कारतूस के साथ पकड़े गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 11:13 pm IST

बिहार के एक विधायक को यहां दिल्ली हवाईअड्डे पर कथित तौर पर अपने सामान के साथ 10 कारतूस रखने पर पकड़ा गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

IGI Airport- India TV Hindi
IGI Airport

नयी दिल्ली: बिहार के एक विधायक को यहां दिल्ली हवाईअड्डे पर कथित तौर पर अपने सामान के साथ 10 कारतूस रखने पर पकड़ा गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बिहार के मधेपुरा से विधायक चंद्रशेखर को बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) पर सामान की जांच के दौरान उस वक्त रोका गया जब वह पटना जाने के लिये वहां पहुंचे थे। कई प्रयासों के बाद भी विधायक से संपर्क नहीं हो सका। 

अधिकारियों ने कहा कि यात्री के पास से 3.15 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किये गए। उन्होंने कहा कि विधायक को उड़ान भरने से रोक दिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि वह कारतूस ले जाने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बाद में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत उनपर मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामले में जांच जारी है और यात्री को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत