1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुजफ्फरपुर: ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियां लापता, पुलिस ने मारी रेड

मुजफ्फरपुर: ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियां लापता, पुलिस ने मारी रेड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 05:28 pm IST

मुजफ्फरपुर के एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद पुलिस सबूत ढूंढने के लिए वहां छापेमारी कर रही है।

bihar Police conduct raid at another shelter home run by...- India TV Hindi
bihar Police conduct raid at another shelter home run by Brajesh Thakur in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक और बालिका गृह (शेल्टर होम) पर पुलिस ने आज छापेमारी की। यह शेल्टर होम भी ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित किया जा रहा है। शेल्टर होम से 11 लड़कियों के गायब होने पर ब्रजेश ठाकुर खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि मंगलवार को शेल्टर होम में रेप केस के बाद वहां के एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद पुलिस सबूत ढूंढने के लिए वहां छापेमारी कर रही है।

एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियां लापता

बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। उधर, इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एक और आश्रय गृह से लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है। स्वधार नाम के इस शेल्टर होम से 11 लड़कियां गायब हो गई। इस मामले में भी ब्रजेश के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है।

बिहार के राज्य आश्रय गृहों को लेकर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका गृह में 34 लडकियों के यौन शोषण मामले को ‘‘दिल दहला देने वाला’’ और ‘‘मानवता पर धब्बा’’ बताया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य पोषित ऐसे आश्रय गृहों में रहने वाली पीड़ित लडकियों और महिलाओं को जल्द सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों का गठन किए जाने के साथ इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन को भी पत्र लिखा है।

तीन अखबारों का मालिक है मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर

 
बालिका गृह यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशित होने वाले तीन अखबारों का मालिक भी है। उस पर इन अखबारों की कुछ प्रतियां छपवाकर उस पर बड़ा-बड़ा सरकारी विज्ञापन पाने में कामयाब होने के आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रजेश तीन अखबारों मुजफ्फरपुर से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्रात:कमल, पटना से प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार न्यूज नेक्स्ट और समस्तीपुर जिला से उर्दू में प्रकाशित एक अखबार हालात ए बिहार से प्रत्यक्ष या परोक्ष से जुडा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत