1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू से रिम्स में मिलने पहुंचीं राजद विधायक, रांची में 14 दिन के लिए की गईं आइसोलेट

लालू से रिम्स में मिलने पहुंचीं राजद विधायक, रांची में 14 दिन के लिए की गईं आइसोलेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 07:52 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 07:52 am IST

Bihar RJD MLA : बिहार के बाराचट्टी से राजद विधायक समता देवी को उनकी एक सहयोगी और दो अंगरक्षकों के साथ रांची प्रशासन ने बुधवार को तब पृथक-वास में भेज दिया।

Lalu Yadav- India TV Hindi
Lalu Yadav Image Source : PTI

रांची। बिहार के बाराचट्टी से राजद विधायक समता देवी को उनकी एक सहयोगी और दो अंगरक्षकों के साथ रांची प्रशासन ने बुधवार को तब पृथक-वास में भेज दिया। वह यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचीं थीं। विधायक को पृथक-वास में भेजने का आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून एवं व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया। विधायक गया से सड़क मार्ग से रांची पहुंची थीं। 

प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि उनके पास विधायक के पहुंचने के बारे में कोई सूचना नहीं है। उन्होंने प्रशासन द्वारा उठाये गए कदम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले दिन में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजद विधायक प्राधिकारियों को सूचित किये बिना सुबह में रांची पहुंचीं। 

उन्होंने कहा कि उनके आगमन के बारे में सूचना सरकारी अतिथिगृह से प्राप्त हुई जहां वह रुकी हुई थीं। सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन के पृथक-वास में भेज दिया गया है। विधायक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें पृथकवास नियमों के बारे में जानकारी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत