1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हरियाणा, पंजाब में ठंड बढ़ी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हरियाणा, पंजाब में ठंड बढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 11:44 pm IST

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है, जबकि रविवार को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

Biting cold in Haryana and Punjab- India TV Hindi
Biting cold in Haryana and Punjab Image Source : PTI

नयी दिल्ली: हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है, जबकि रविवार को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे घाटी में कंपकंपाती ठंड से कुछ राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Stories

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में यह 9 डिग्री सेल्सियस था। हरियाणा के नारनौल में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है । मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सुबह कोहरा होने से दृष्यता काफी कम हो गयी। पंजाब में, लुधियाना का न्यूनतम तापमान में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में कड़कड़ाती ठंड जारी है और लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल जिले में द्रास का तापमान शून्य से 21.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत