1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP ने असम में शुरू की चुनावी तैयार, गठित की चुनाव समिति

BJP ने असम में शुरू की चुनावी तैयार, गठित की चुनाव समिति

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 09:48 pm IST

असम में सत्तारूढ भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित करके विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

BJP ने असम में शुरू की चुनावी तैयार, गठित की चुनाव समिति- India TV Hindi
BJP ने असम में शुरू की चुनावी तैयार, गठित की चुनाव समिति Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम में सत्तारूढ भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित करके विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, समिति में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व सरमा और प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास शामिल हैं। 

दास ने अलग अलग नोटिसों में कहा कि पार्टी ने दो महत्वपूर्ण समितियां --17 सदस्यीय प्रदेश कोर समिति और पांच सदस्यीय प्रदेश अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति भी बनायी हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2021 के मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा ने सहयोगियों के साथ मिलकर 100 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया था और किसी भी दल को इस वर्तमान विधानसभा में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। दास ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति के बाद बनायी गयी है। 

उन्होंने बताया कि इस समिति के अन्य सदस्य केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, लोकसभा सदस्य और भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया, असम के कैबिनेट मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, रंजीत दत्ता, परिमल सुक्लावैद्य तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता हैं। 

विधानसभा में फिलहाल भाजपा 60 विधायकों के साथ सबसे बड़ा दल है। उसे 14 विधायकों वाली असम गण परिषद और 12 विधायकों वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट तथाएक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत