1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की मां ने कहा- BJP को मेरे बेटे की तरक्की से जलन

कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की मां ने कहा- BJP को मेरे बेटे की तरक्की से जलन

 Reported By: PTI
 Published : Sep 02, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 05:29 pm IST

कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की मां गौरम्मा ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे की तरक्की से जल रही है।

BJP jealous of my son's growth, alleges Shivakumar's mother- India TV Hindi
BJP jealous of my son's growth, alleges Shivakumar's mother

बेंगलुरु: कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की मां गौरम्मा ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे की तरक्की से जल रही है। गौरम्मा ने यह बात कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा शिवकुमार से पूछताछ के संदर्भ में कही।

शिवकुमार बीते चार दिन में तीसरी बार सोमवार को नई दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए। गौरम्मा ने यहां से 60 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव कनकपुर में पत्रकारों से कहा, "उनमें (भाजपा में) सहानुभूति का अभाव है। (शिवकुमार के साथ) कोई और नहीं, भाजपा ऐसा कर रही है। उन्हें जलन है कि वह (राजनीतिक रूप से) तरक्की कर रहा है, लेकिन हम इसकी मदद नहीं कर सकते।"

आंसू भरी आंखों के साथ गौरम्मा ने दावा किया कि वे रातोंरात अमीर नहीं बने बल्कि लंबे समय से समृद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत