1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: सत्ता की हनक में दिखाई दिया भाजपा नेता का भाई, सम्मान में न खड़े होने पर दुकानदार को पीटा

बिहार: सत्ता की हनक में दिखाई दिया भाजपा नेता का भाई, सम्मान में न खड़े होने पर दुकानदार को पीटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 11:46 pm IST

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रेणू देवी का भाई पिनू एक मेडिकल स्टोर मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर एक लड़के की पिटाई करता नजर आ रहा है। दरअसल पिनू को दुकानदार को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्यों वो उसके सम्मान में खड़ा नहीं हुआ।

BETTIAH- India TV Hindi
सत्ता की हनक में दिखाई दिया भाजपा नेता का भाई Image Source : ANI

बेतिया। बिहार के बेतिया से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रेणू देवी का भाई पिनू एक मेडिकल स्टोर मेडिकल स्टोर के अंदर घुसकर एक लड़के की पिटाई करता नजर आ रहा है। दरअसल पिनू को दुकानदार को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्यों वो उसके सम्मान में खड़ा नहीं हुआ।

पिनू यहीं नहीं रुका, वो पीड़ित को दुकान से जबरन निकालकर पावर हाउस ले गया और वहां भी मारा। आपको बता दें कि पिनू ने पहले भी कई बार सत्ता की हनक और बहन के रसूख का जमकर फायदा उठाया है। उसपर पहले भी कई बार आरोप लगे हैं लेकिन हर बार वो अपनी बहन की आड़ में बचता आया है।

बहन रेणु देवी बोली – पिनू से नहीं है कोई संबंध

ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद देशभर से लोग पिनू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जब रेणु देवी से उनके भाई की हरकत के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, “मैं कभी भी गलत व्यवहार को प्रोत्साहित नहीं करती। मेरा कई सालों से, पिनू से और उस घर के साथ कोई संबंध नहीं है। फिर भी मुझे घसीटा जा रहा है। यदि कोई गलती करता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, भले ही वह मैं ही क्यों न हो।”

घटना पर ये बोले बेतिया के एसपी

बेतिया के एसपी जयंत कांत ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को पुलिस की सुरक्षा दी गई है। हमने वो गाड़ी सीज करदी है जो पीड़ित को अगवा करने के लिए प्रयोग की गई थी। ”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत