1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MLA आकाश विजयवर्गीय की जमानत का मामला भोपाल विशेष कोर्ट ट्रांसफर

BJP MLA आकाश विजयवर्गीय की जमानत का मामला भोपाल विशेष कोर्ट ट्रांसफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 06:20 pm IST

इंदौर की एक अदालत ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। यह केस अब भोपाल की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। 

AKASH- India TV Hindi
बुधवार को आकाश विजयवर्गीय ने की थी निगम अधिकारी से मारपीट  Image Source : PTI

इंदौर। इंदौर की एक अदालत ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। यह केस अब भोपाल की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक आकाश विजयवर्गीय को बुधवार को नगर निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

बुधवार को गिरफ्तारी के बाद आकाश को कोर्ट ले जाया गया था। जहां से उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने बताया था कि अभियोजन पक्ष ने इस याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर निगम के एक भवन निरीक्षक से सरेआम मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को जमानत का लाभ कतई नहीं दिया जाना चाहिये।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत