1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय जनता पार्टी के विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए बाइक सवार

भारतीय जनता पार्टी के विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए बाइक सवार

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 05:03 pm IST

जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में दो बाइक सवार एक विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह घटना रायसिंहनगर से भाजपा विधायक बलबीर लूथरा के साथ हुई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

जयपुर। जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में दो बाइक सवार एक विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह घटना रायसिंहनगर से भाजपा विधायक बलबीर लूथरा के साथ हुई। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वह करीब पौने दस बजे सिविल लाइंस फाटक के पास कैब का इंतजार कर रहे थे कि बाइक सवार दो जने उनका मोबाइल छीन कर भाग गए।

विधायक ने इस पर हैरानी जताते हुए कटाक्ष किया कि यह शहर की कानून व्यवस्था है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से कहा कि विधायक के संबंध में हम सब की चिंता है। कृपया निर्देश दें कि इसकी जांच हो तथा इस तरह की घटना नहीं हो। धारीवाल ने विधायक लूथरा से कहा कि वह घटना लिखकर दे दें और वह इसकी जांच करवाएंगे। विधायकपुरी थाने के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि विधायक ने गुरुवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बारे में मामला दर्ज किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत