कर्नाटक में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य में 3 नवंबर को 3 लोकसभा की सीटों और 2 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। यहां बेल्लारी, शिमोगा और माण्ड्या में लोकसभा के लिए और जमखंडी तथा रामनगरम में विधानसभा की सीटों पर पर चुनाव होना है। सत्तारूढ़ जेडीएस और कांग्रेस ने कल ही अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
Related Stories
भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि लोकसभा सीट बेल्लारी की अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर जे शांता को खड़ा किया गया है। वहीं शिमोगा सीट पर बीवाई राघवेंद्र को खड़ा किया गया है। माण्ड्या सीट पर सिद्धारामेगौड़ा भाजपा की ओर से लोक सभा प्रत्याशी होंगे।
वहीं जमखंडी विधानसभा सीट पर श्रीकांत कुलकर्णी को पार्टी की ओर से प्रत्याशी चुना गया है। वहीं एल चंद्रशेखर रामनगरम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होंगे।