1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. येदियुरप्पा ने PM मोदी के कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों से किया इनकार

येदियुरप्पा ने PM मोदी के कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों से किया इनकार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 06:22 pm IST

स्थानीय मीडिया के कुछ धड़े में ऐसी खबरें थीं कि दक्षिण में भाजपा का प्रभुत्व बढ़ाने के उद्देश्य से मोदी दक्षिण के किसी राज्य से चुनाव लड़ सकते हैं। वह वाराणसी के साथ ही कर्नाटक से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा ने सेामवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ेंगे और इसे ‘‘सच्चाई से परे’’ बताया। उन्होंने कहा कि तीन नवम्बर को राज्य में होने वाले विधानसभा और संसदीय उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों के नाम को बुधवार को कोर समिति की बैठक में अंतिम रूप देगी।

कर्नाटक से मोदी के चुनाव लड़ने के एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये सब सच्चाई से परे है, इस तरह की खबरें अनावश्यक रूप से फैलाई जा रही हैं। इसमें कोई तथ्य नहीं है।’’

बता दें कि स्थानीय मीडिया के कुछ धड़े में ऐसी खबरें थीं कि दक्षिण में भाजपा का प्रभुत्व बढ़ाने के उद्देश्य से मोदी दक्षिण के किसी राज्य से चुनाव लड़ सकते हैं। वह वाराणसी के साथ ही कर्नाटक से भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री वर्तमान में वाराणसी सीट से सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत