1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BMC को BJP की चुनौती, जिस तत्परता से कंगना का दफ्तर तोड़ा उसी तेजी से सभी अवैध निर्माण तोड़ो

BMC को BJP की चुनौती, जिस तत्परता से कंगना का दफ्तर तोड़ा उसी तेजी से सभी अवैध निर्माण तोड़ो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 01:27 pm IST

महानगरी मुंबई के अंधेरी पश्चिम से बीजेपी विधायक अमित साटम ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) को अभिनेत्री कंगना रनौत के घर दफ्तर पर कार्रवाई करने के बाद उसी तत्परता से सभी अवैध निर्माण कर बुलडोजर चलाने की चुनौती दी है।

BMC को BJP की चुनौती, जिस...- India TV Hindi
BMC को BJP की चुनौती, जिस तत्परता से कंगना का दफ्तर तोड़ा उसी तेजी से सभी अवैध निर्माण तोड़ो Image Source : INDIA TV

मुंबई: महानगरी मुंबई के अंधेरी पश्चिम से बीजेपी विधायक अमित साटम ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) को अभिनेत्री कंगना रनौत के घर दफ्तर पर कार्रवाई करने के बाद उसी तत्परता से  सभी अवैध निर्माण कर बुलडोजर चलाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है, जिस तत्परता से कंगना का दफ्तर तोड़ा गया है अब उसी तेजी से सभी अवैध निर्माण को तोड़ो। बता दें कि आज (BMC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ दिया। ​बीएमसी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कंगना ने टूटे दफ्तर की तस्वीर ट्वीट की है। साथ ही तस्वीर के साथ पाकिस्तान लिख दिया है। इसके साथ ही कंगना ने हैशटैग के साथ डेथ ऑफ डेमोक्रेसी भी लिखा है।

इससे ठीक पहले जब बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर को तोड़ने पहुंची तब कंगना ने उसकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा बाबर और उसकी आर्मी (Babur and his army)। इसके साथ ही कंगना ने हैशटैग के साथ डेथ ऑफ डेमोक्रेसी #deathofdemocracy भी लिखा है।

इस बीच कंगना रनौत ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) की टीम ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का दफ्तर तोड़ दिया। BMC का मानना है कि कंगना का दफ्तर का अवैध निर्माण किया गया है। BMC द्वारा ये कार्रवाई ऐसे वक्त में की गई है जब कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग चल रही है। कंगना रनौत आज मुंबई पहुंचने वाली हैं। उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही उनके ऑफिस को तोड़ा गया।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत