1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP देशभर में 8 नवंबर को 'एंटी ब्लैकमनी डे' मनाएगी: अरुण जेटली

BJP देशभर में 8 नवंबर को 'एंटी ब्लैकमनी डे' मनाएगी: अरुण जेटली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 07:40 pm IST

अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी 8 नवंबर को देशभऱ में कालाधन विरोधी दिवस मनाएंगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से देशव्यापी कार्यक्रमों में से प्राथमिकता का यह कार्यक्रम रहेगा।

Arun Jaitley- India TV Hindi
Arun Jaitley Image Source : ANI

नई दिल्ली: गुजरात प्रदेश प्रभारी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी 8 नवंबर को देशभऱ में कालाधन विरोधी दिवस मनाएंगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से देशव्यापी कार्यक्रमों में से प्राथमिकता का यह कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी पहले दिन से कालेधन को लेकर सरकार गंभीर रही। 2011 का सुप्रीम कोर्ट का आदेश जिसका पालन मई 2014 तक नहीं हुआ था। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही इसका पालन नहीं किया और एसआईटी का गठन किया। 

एसआईटी की सिफारिशों के अनुकूल हमने कई बदलाव किए। पेनाल्टी देकर विदेशों से कालेधन को वापस लाने के लिए कानून बनाया गया। नोटबंदी लेस कैश करेंसी बनाने के लिए बड़ा कदम था। उसके तीन-चार प्रमुख उद्देश्य थे। कैश करेंसी कम हो। व्यवसायिक ट्रैजैक्शन डिजिटाइज हो। इन सबकी दिशा में सार्थक कदम उठाए गए। जीएसटी के माध्यम से नया ट्रांजिशन चल रहा है जिससे आगे चलकर कैश लेनदेन कठिन हो जाएगा। बीजेपी सरकार के इन कदमों के समर्थन में जनमत तैयार करेगी। जेटली ने कहा कि इस दिन देश भर जो कार्यक्रम चलेगा उसकी पूरी कार्ययोजना क्या होगी, कौन नेता कहां जाएगी इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। आपको बता दें कि 8 नवंबर को तमाम विपक्षी दलों ने ब्लैक डे के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत