1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में फिर BJP कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

बंगाल में फिर BJP कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2020 06:56 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 06:56 am IST

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था।

बंगाल में फिर BJP...- India TV Hindi
बंगाल में फिर BJP कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

दतन (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।''

पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, ''हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। हमें न्याय चाहिए। वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया। हम हिंसा की निंदा करते हैं।''

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, ''हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था। पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए। हम भाजपा द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत