1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जंग में ‘गॉड ऑफ बैटलफील्ड’ कहे जाने वाले BM21 Grad का दम देखिए, 20 सेकेंड के अंदर धुएं में गायब हो गया पहाड़

जंग में ‘गॉड ऑफ बैटलफील्ड’ कहे जाने वाले BM21 Grad का दम देखिए, 20 सेकेंड के अंदर धुएं में गायब हो गया पहाड़

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jun 28, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 05:59 pm IST

BM21 Grad मल्टी बरल रॉकेट लॉन्चर में 40 बैरल होते हैं और इन 40 बैरल से 40 राउंड फायर करने में यह 20 सेकेंड लेता है।

BM21 Grad Multi Barrel rocket launcher test by Indian Army- India TV Hindi
BM21 Grad Multi Barrel rocket launcher test by Indian Army Image Source : INDIA TV

नासिक। लड़ाई के मैदान में जिस हथियार को ‘गॉड ऑफ बैटलफील्ड’ कहा जाता है, उस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर  BM21 Grad का इस हफ्ते भारतीय सेना में परीक्षण किया। सेना ने एक साथ 6 BM21 Grad का परीक्षण किया और 6 BM21 Grad ने ऐसी नजारा पैदा किया कि फायरिंग रेंज का पहाड चंद सेकेंडों में के अंदर धुएं में गायब हो गया।   

BM21 Grad मल्टी बरल रॉकेट लॉन्चर में 40 बैरल होते हैं और इन 40 बैरल से 40 राउंड फायर करने में यह 20 सेकेंड लेता है। सेना ने इस हफ्ते 6 BM21 Grad का परीक्षण किया है, यानि 20 सेकेंट में कुल 240 राउंड फायर हुए हैं और फायरिंग रेंज का पहाड़ धुएं में गायब होता दिखा है।

भारत ने इस अचूक हथियार की खरीद रूस से की थी और कारगिल युद्ध के समय से यह भारतीय सेना के तोफखाने में मौजूद सबसे भरोसेमंद हथियारों में से एक है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना इस हथियार को लगातार अपग्रेड कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत