1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय खदान हादसा: कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों में से एक का शव मिला

मेघालय खदान हादसा: कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों में से एक का शव मिला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2019 09:53 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 09:53 am IST

मेघालय में कोयला खदान हादसे को एक महीना बीत जाने के बाद आज नौ सेना के बचाव दल को एक मजदूर का शव मिला है।

Meghalaya- India TV Hindi
Meghalaya

मेघालय में कोयला खदान हादसे को एक महीना बीत जाने के बाद आज नौ सेना के बचाव दल को एक मजदूर का शव मिला है। बता दें कि मेघालय की पूर्वी जयंतिया पहाड़ी में 13 दिसंबर को एक रेट होल खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण 15 मजदूर फंस गए थे। जिसके बाद से उन्‍हें बचाने का प्रयास पिछले एक महीने से जारी थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी मेघालय खदान हादसे पर चिंता जताते हुए मजदूरों का किसी भी स्थिति में पता लगाने का आदेश दिया था। 

नौ सेना के अनुसार गुरुवार को भारतीय नौसेना के डाइवर्स ने आरओवी की मदद से 60 फीट और 210 फीट की गहराई पर एक मजदूर का शव दिखाई दिया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को शव बरामद कर लिया। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि शव को ‘रेट होल’ खदान के मुहाने तक लाया गया। बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि खदान के भीतर शव दिखने के बाद नौसेना के गोताखोर इसे इसके मुहाने तक लाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत