1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में बम विस्फोट, 2 जिन्दा बम बरामद

पटना में बम विस्फोट, 2 जिन्दा बम बरामद

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Mar 31, 2015 05:09 pm IST

पटना: बिहार में राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कॉलोनी के एक फ्लैट में  एक टाइमर बम फट गया। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल

- India TV Hindi

पटना: बिहार में राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कॉलोनी के एक फ्लैट में  एक टाइमर बम फट गया। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो जिन्दा बम भी बरामद किए हैं, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, भूतनाथ रोड के सेक्टर तीन के ब्लॉक 12 स्थित एक फ्लैट में हुए बम विस्फोट के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो बम भी बरामद किए हैं, जिन्हें रात में निष्क्रिय कर दिया गया।

पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया, "फ्लैट में एक बम फटा, जबकि दो जिन्दा बम बरामद किए गए हैं। दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

जिस फ्लैट में विस्फोट हुआ है, उसके मालिक की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, बम में जो घड़ी लगी थी वह लोटस कंपनी की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम के मंगलवार को पटना पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि इसी कंपनी की घड़ी का इस्तेमाल पटना में वर्ष 2013 में गांधी मैदान और बोधगया में हुए विस्फोट में किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत