1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लड़की के पीछे भाग रहा था वो, फिर जो हुआ हैरान हो जाएंगे आप

लड़की के पीछे भाग रहा था वो, फिर जो हुआ हैरान हो जाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2015 10:19 am IST,  Updated : Jul 06, 2015 12:36 pm IST

नई दिल्ली: हमारे समाज में हर किसी को एक ही तराजू में तौल लेने की बुरी बीमारी है। एक-दो गलत घटनाओं के आधार पर हम समाज की एक पूरी-की-पूरी जमात को गलत ठहरा देते हैं।

लड़की के पीछे भाग रहा...- India TV Hindi
लड़की के पीछे भाग रहा था वो, फिर जो हुआ हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: हमारे समाज में हर किसी को एक ही तराजू में तौल लेने की बुरी बीमारी है। एक-दो गलत घटनाओं के आधार पर हम समाज की एक पूरी-की-पूरी जमात को गलत ठहरा देते हैं। शायद इसी वजह से विश्वास और भरोसे जैसी चीजें समाज में कम ही देखने को मिलती हैं। कभी-कभी मुश्किल यह होती है कि अगर कोई समाज का या समाज में रहने वाले व्यक्ति का भला भी करना चाहे तो पूर्वाग्रह से ग्रसित हम लोग हमेशा सबसे पहले गलत बात ही सोच और मान बैठते हैं, लेकिन जब हकीकत का पर्दा गिरता है तो हमारी आंखें चौंधिया जाती है और फिर हमें अफसोस होता है, गहरा पछतावा कि काश हमने ऐसा न सोचा होता। हम अपनी खबर में आपको जो वीडियो दिखाएंगे वो आपके होश उड़ा देगा..आप कह उठेंगे कि ऐसा भी होता है।

क्या है वीडियो में-

Not Every guy is BAD guy नाम से यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि देर रात एक लड़की किसी सड़क पर निकल रही होती है, उसी सड़के के एक किनारे एक गाड़ी पर लड़का बैठा हुआ होता है, लड़के को देख पहले लड़की थोड़ा सहमती है। फिर अचानक उसका फोन बज उठता है। वो अपनी जेब से फोन निकालती है...लड़की की बातचीत खत्म होती ही है कि लड़का लड़की के पीछे हो लेता है..लड़की डर के मारे आगे भागती है..लड़का भी तेजी से लड़की के पीछे भागता है..अचानक लड़की गिर जाती है...फिर जो होता है वो आपकी आंखे नम और आपकी सोच बदने के लिए काफी है। आप खुद ही देख लीजिए वीडियो।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत