1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, किसी के घायल होने की खबर नहीं

मुंबई: क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, किसी के घायल होने की खबर नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 10:10 pm IST

दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार की कुछ दुकानों में बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

Fire at Mumbai's Crawfert Market, Fire Department on the spot- India TV Hindi
Fire at Mumbai's Crawfert Market, Fire Department on the spot Image Source : INDIA TV

मुंबई: दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार की कुछ दुकानों में बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने के इस बाजार में आग लगने के संबंध में छह बजकर करीब 15 मिनट पर फोन से सूचना मिली। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह दूसरे स्तर की आग थी और दमकल के आठ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।’’ बीएमसी वार्ड कार्यालय, पुलिस और एम्बुलेंस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने का काम जारी है और अभी इसमें किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

यह इलाका मुंबई का भीड़भाड़ वाला माना जाता है। क्रॉफर्ड मार्केट में फल-सब्जियां, कपड़े और बर्तन की दुकानें हैं। लॉकडाउन में ढील देने के बाद कुछ दुकानें खोली गई थी। आग बहुत तेजी से फैल रही है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत