हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
2 मई को बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी विकास का अभियान और तेज़ किया जाएगा। बीते दो चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है। बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, दीदी के भय को किनारे लगा दिया है: कूच बिहार में प्रधानमंत्री
बंगाल के प्यार को कभी नहीं भूल सकता, बंगाल का प्यार विकास करके लौटाऊंगा- पीएम मोदी
आज ऐसे अवसर पर मैं कूच बिहार आया हूं जब भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है। बंगाल की इस धरती ने भाजपा को विचार दिए हैं, संस्कार दिए हैं, प्रेरणा दी है, निरंतर ऊर्जा दी है- पीएम मोदी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने हमारे लिए राजनीति रास्ता तय किया। जिन्होंने हमें आदर्शों को लेकर राजनीति में जीने का, जनता के लिए जूझने का और शरीर का कण-कण, समय का पल-पल जनता के लिए लगाए रखने की प्रेरणा दी- पीएम मोदी
2 मई के बाद बंगाल का विकास तेज होगा, बंगाल की माताओं और बहनों का आर्शीवाद मिला- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कूचबिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'चुनाव में ममता की हार तय है'।
बंगाल में टीएमसी कहीं नजर नहीं आ रही, जनता के आशीर्वाद से TMC बंगाल से गायब होगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी बंगाल के कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
आज भाजपा से गांव गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होता देख रहा है। 21वीं सदी में जिन युवाओं ने जन्म लिया है वे आज भाजपा के साथ हैं, गांधीजी कहते थे कि निर्णय और योजनाएं वो हो जो समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाए। उसी मूल भावना को चरितार्थ करने के लिए हमने अथक प्रयास किया है-पीएम मोदी
पिछले साल कोरोना ने पूरे देश के सामने एक संकट खड़ा कर दिया था और तब आप अपना सुख दुख भूलकर देशवासियों की सेवा में लगे रहे, आपने सेवा ही संगठन का संकल्प लिया और उसके लिए डटे रहे, लगे रहे और लोगों की सेवा करते रहे। जो काम आप गांव गांव और शहरों में कर रहे थे, घर घर पहुंच रहे थे वैसा ही कुछ काम अंत्योदय की प्रेरणा से भाजपा की सरकार चाहे केंद्र हो या राज्य अपना दायित्व निभाती है। गरीब कल्याण योजना से लेकर वंदे भारत मिशन तक हमारे देश ने सेवा भाव को महसूस किया, यही नहीं, इसी संकट काल में देश ने नए भारत का खाका खींचा और आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान समाज के हर वर्ग का अभियान बन गया है-पीएम मोदी
हम सभी ने देखा है कि कैसे अटल जी ने 1 वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया लेकिन पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं किया। आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने कैसे कैसे कष्ट सहे। लोकतांत्रिक नैतिकता के कैसे कैसे उदाहरण दिए। हमारे देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों के टूटने के अनेकों उदाहरण हैं लेकिन देशहित में लोकतंत्र के लिए दल के विलय की घटनाएं शायद ही कहीं मिलेगी। भारतीय जनसंघ ने यह करके दिखाया था। जनसंघ से लेकर अभी तक यह तप तपस्या हमारे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है-पीएम मोदी
पार्टी को विस्तार देने वाले हमारे आडवाणी जी, आदरणीय मुरलीमनोहर जोशी जी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें लगातार मिलता रहा, पार्टी को अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे हर वरिष्ठ जन को भी मैं प्रणाम करता हूं। भाजपा के लिए हमेशा यह मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। यह परंपरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आजतक अनवरत चली आ रही है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाए। आर्टिकल 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाए-पीएम मोदी
मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदरपूर्वक नमन करता हूं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, राजमाता सिंधिया जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी। ऐसेअनगिनत महान व्यक्तित्वों को भाजपा के हर कार्यकर्ता की तरफ से मैं आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं-पीएम मोदी
पार्टी की इस गौरवशाली यात्रा के आज 41 साल पूरे हुए, ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है, ये 41 वर्ष इस बात के शाक्षी हैं कि सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। देश का शायद ही कोई राज्य होगा कोई जिला होगा जहां पार्टी के लिए 2-2 या 3-3 पीढ़ियां न खप गई हों। -पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में 14.62 प्रतिशत, असम-12.83प्रतिशत, केरल-15.09 प्रतिशत, पुडुचेरी-15.63प्रतिशत, तमिलनाडु-6.17 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां 3 जिलों की 31 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। असम में भी आज तीसरे और आखिरी चरण में 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल के 31 विधानसभा क्षेत्रों में 10,871 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा। तीनों जिले में कुल 78,52,425 मतदाता हैं और मतदान में 205 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
देश के पांच राज्यों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच राज्यों में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर केरल में भी सभी 140 सीटों पर आज एक साथ वोटिंग हो रही है जबकि पुडुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों पर भी मतदान जारी है।
संपादक की पसंद