1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 17, 2021 08:17 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE:  पढ़िए अभी तक की...- India TV Hindi
LIVE:  पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : BREAKING NEWS

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Breaking News June 15 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एंटीलिया बम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को आज अदालत में पेश किया गया और 21 जून तक के लिए NIA की हिरासत में भेज दिया गया।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में (16 जून से 22  जून) एक हफ्ते के लिए ढ़ील दिया है। रात्रि कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सभी लेनदेन बैंक टू बैंक हुए हैं और टैक्स में कोई चोरी नहीं की गई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोप लगाने वालों ने आरोप से पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों से तथ्यों की जानकारी नहीं ली। उन्होंने समाज को भ्रमित किया है। भ्रमित न हों और मंदिर समय सीमा में पूरा करने में सहयोग करें: चंपत राय

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जितना क्षेत्रफल है उसकी तुलना में इस भूमि का मूल्य 1423 रुपये प्रति वर्ग फीट है जो बाजार मूल्य से बहुत कम है। मालिकाना हक का निर्णय करना बहुत जरूरी था जो कराया गया। हमने जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। अभी बैनामा कराया जाना बाकी है: चंपत राय, महासचिव, राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    19-24 अप्रैल के बीच लखनऊ में कोरोना के प्रतिदिन 6,200 पॉजिटिव मामले आए थे, आज 19 मामले आए हैं। सक्रिय मामले हजारों में पहुंच गए थे आज उनकी संख्या 415 रह गई है। प्रदेश के 19 ज़िलों में एक भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है। 45 ज़िलों में सिंगल डिजिट में मामले आए हैं: उत्तर प्रदेश के CM

  • 10:14 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देशभर में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है, जो लगातार 8 दिनों से 5% से कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.64% हो गया है: स्वास्थ्य मंत्रालय 

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,13,75,984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: ICMR

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुरादाबाद में गैंगरेप

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।