1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE: पंजाब आतंकी हमले की पहली तस्वीरें

EXCLUSIVE: पंजाब आतंकी हमले की पहली तस्वीरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 08:58 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 11:44 am IST

पंजाब: पंजाब के गुरदासपुर शहर में आज सोमवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। आतंकी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे और सुबह सबसे पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस

EXCLUSIVE: पंजाब आतंकी हमले...- India TV Hindi
EXCLUSIVE: पंजाब आतंकी हमले की पहली तस्वीरें

पंजाब: पंजाब के गुरदासपुर शहर में आज सोमवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। आतंकी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे और सुबह सबसे पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस हमले में तीन पुलिसवालों सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री म़त्री राजनाथ सिंह के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है, हालात काबू में हैं और हम कामयाब होंगे ।

कटरा जा रही बस पर निशाना बनाया फिर घुसे थाने के अंदर

आतंकवादियों ने पहले कटरा जा रही बस पर फायरिंग की । और जबरदस्‍त फायरिंग करते हुए तेजी से दीनानाथ पुलिस स्‍टेशन के अंदर घुस गए, आतंकवादियों को जवाब देते हुए जवानों ने भी फायरिंग की और उनको रोकने का प्रयास किया।गुरदासपुर पंजाब का एक ऐसा इलाका है जहां भारत पाक की अंतराष्‍ट्रीय सीमा महज 15 किलोमीटर दूर है।

और पढ़ें: LIVE: पंजाब में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 बंधक बनाए गए

देखिए आतंकी हमले की EXCLUSIVE तस्वीरें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत