1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 25, 2021 03:52 pm IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव न्यूज

 

Breaking News 24 July

Auto Refresh
Refresh
  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली में पिछले 24 घंटों में, 66 नए COVID19 मामले और 52 रिकवरी दर्ज़ की गई हैं। इस अवधि में कोई मौत नहीं हुई है।
    सक्रिय मामले: 587
    कुल रिकवरी: 14,10,216
    मृत्यु: 25,041

  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    यहां जो दुर्घटना हुई है हम उसके लिए आए हैं। 2-3 लोगों की लिफ्ट थी जिसमें 6 लोग गए थे। उसमें शायद ओवरलोड हुआ जिसकी वजह से लिफ्ट गिरी है। जांच चल रही है। हम 1 घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे

  • 8:48 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), महाराष्ट्र

  • 8:48 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    NDRF ने सतारा की पाटन तहसील के ढोकावाले गांव से 4 शव बरामद किए हैं। सतारा ज़िले में बाढ़ से अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है: सतारा जिला प्रशासन, महाराष्ट्र

  • 7:51 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    चीन में गोदाम में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 26 अन्य झुलसे

    चीन के जिलिन प्रांत में शनिवार को एक गोदाम में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिलिन प्रांत की राजधानी चांगचुन में जिंगुये औद्योगिक विकास क्षेत्र में एक गोदाम में हुआ। शिन्हुआ समाचर एजेंसी ने खबर दी कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य झुलस गए। इसने कहा कि घायलों में से 12 की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हिमाचल प्रदेश: शिमला में HRTC बसों के ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा, ''36-37 महीनों से हमारा रात्रि भत्ता, ओवरटाइम, DA और IR पेंडिंग है। कहा जाता है कि फंड नहीं है। हमारी हड़ताल पूरे हिमाचल में चलेगी।''

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    संसद तो एक ही होती है, जिसे जनता चुनकर भेजती है। जो यूनियन के लोग ऐसी बातें कर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं वह निरर्थक है। हमने कई बार उनसे कहा कि आंदोलन का रास्ता छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाना चाहिए: 'किसान संसद' पर म. प्र. के ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र में बारिश, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के जेईई-मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।

  • 3:16 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया: पार्टी का बयान

  • 3:11 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मेघालय: गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में NESAC मल्टीपरपज कॉन्फ्रेंस सेंटर एंड एग्जीबिशन फैसिलिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।

  • 1:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एक बार जाति आधारित जनगणना जरूर होनी चाहिए, ये सबके हित में है। इससे SC/ST के अलावा जो दूसरे गरीब तबके के लोग हैं, उनको भी लाभ मिलेगा: नी​तीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में कोरोना के 39,097 नए मामले

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अगले 2 घंटे में एनसीआर(फरीदाबाद, बल्लभगढ़) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

  • 8:10 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के सुंबलर में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोंकण रूट पर रेल सेवा बहाल

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बारिश का कहर झेल रहे चिपलुन शहर में कोंकण रेलवे (केआर) लाइन पर क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत के बाद रेल यातायात एक बार फिर से चालू हो गया है। मूसलाधार बारिश और उसके बाद बाढ़ आने से चिपलुन और कामथे सेक्शन के बीच कई जगहों पर रेल की पटरियों के नीचे के रोड़े तथा तटबंध बह गए थे।

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर उत्तर काशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत