1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त ने हिंदी में जारी किया वीडियो, कहा- "मैं भारत में..."

ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त ने हिंदी में जारी किया वीडियो, कहा- "मैं भारत में..."

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2021 08:34 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 08:34 pm IST

भारत में ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के नए उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने भारत के लोगों ने भारत की ही भाषा में जुड़ने की कोशिश की।

ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त ने हिंदी में जारी किया वीडियो, कहा- "मैं भारत में..."- India TV Hindi
ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त ने हिंदी में जारी किया वीडियो, कहा- "मैं भारत में..." Image Source : TWITTER/@ALEXWELLIS

नई दिल्ली: भारत में ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के नए उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने भारत के लोगों ने भारत की ही भाषा में जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने हिंदी में भारत पहुंचने की अपनी खुशी को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली पहुंचकर बहुत खुश हैं।

एलेक्स एलिस अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं। वह भारत में ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के नए उच्चायुक्त हैं। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने अपने नाम, पद और भारत आने की जानकारी दी, साथ ही बताया कि वह यहां आकर बहुत खुश हैं।

वीडियो ट्वीट करते हुए एलेक्स एलिस ने लिखा, "दिल्ली आकर मैं बहुत खुश हूँ, कुछ शब्द आपके लिए हिंदी में...।" उन्होंने वीडियो में कहा, "नमस्कार, नेरा नाम एलेक्स है। मैं भारत में यूनाइटेड किंगडम (UK) का नया उच्चायुक्त हूं। आज मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचा हूं। इसीलिए मैं बहुत खुश हूं। धन्यवाद।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।