1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: कच्‍छ सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्‍तानी नागरिक, बीएसएफ कर रही है पूछताछ

गुजरात: कच्‍छ सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्‍तानी नागरिक, बीएसएफ कर रही है पूछताछ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2019 11:38 am IST,  Updated : May 02, 2019 11:38 am IST

गुजरात में कच्छ से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है।

BSF- India TV Hindi
BSF

गुजरात में कच्‍छ से जुड़ी अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने एक पाकिस्‍तानी नागरिक को पकड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आज सुबह बीएसएफ की एक टुकड़ी अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर के समीप पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी बॉर्डर पोस्‍ट 1123 के निकट एक पाकिस्‍तानी नागरिक देखा गया। 

बीएसएफ के अनुसार पाकिस्‍तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। हालांकि उससे पास से कुछ भी संदेहास्‍पद चीज़ बरामद नहीं हुई है। फिलहाल बीएसएफ उस शख्‍स से पूछताछ कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत