1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 09:02 am IST,  Updated : May 19, 2021 09:02 am IST

एक अधिकारी ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक को अंधेरे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा गया। 

BSF arrests Pakistani national trying to enter India BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसप- India TV Hindi
BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया Image Source : INDIA TV

जम्मू. जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सांबा सेक्टर में घुसपैठ का यह दूसरा मामला है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक को अंधेरे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलियां चलायीं और एक गोली घुसपैठिये की पीठ में लगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने प्रदेश के पुंछ जिले से मंगलवार को दो पिस्तौल और 11 हथगोले बरामद किए। इस बीच, रामबन जिले में पुलिस ने बताया कि एक वाहन के फिसलकर 150 फुट गहरी खायी में गिर जाने की घटना में शकील अहमद (19) की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत