1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीटेक स्‍टूडेंट ने स्‍नैपडील को लगाया लाखों का चूना, जानिए कैसे?

बीटेक स्‍टूडेंट ने स्‍नैपडील को लगाया लाखों का चूना, जानिए कैसे?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 18, 2016 11:35 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 12:05 am IST

लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ने ने एक ऐसे धोखेबाज जालसाज को पकड़ने में सफलता पाई है, जो बीटेक का स्‍टूडेंट है लेकिन इस शातिर चोर ने पिछले दो सालों में स्‍नैपडील जैसी नामी कंपनी को 24 लाख की चपत लगाई है।

snapdeal fraud- India TV Hindi
snapdeal fraud

लखनऊ: लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ने ने एक ऐसे धोखेबाज जालसाज को पकड़ने में सफलता पाई है, जो बीटेक का स्‍टूडेंट है लेकिन इस शातिर चोर ने पिछले दो सालों में स्‍नैपडील जैसी नामी कंपनी को 24 लाख की चपत लगाई है। आरोपी छात्र का नाम अमन गुप्‍ता बताया जा रहा है और वह राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है और बीटेक का स्‍टूडेंट है।

80 बार स्‍नैपडील को दिया धोखा

इस छात्र ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह पिछले दो सालों से इस तरह का फ्रॉड कर रहा था और स्‍नैपडील को कम से कम 80 बार धोखा देने में सफल रहा।

कैसे देता था अपराध को अंजाम-

स्‍टेप 1: सबसे पहले तो वह कैश ऑन डिलिवरी पर समान मंगाता था।

स्‍टेप 2: इसके बाद वह ट्रैक करता था कि उसके द्वारा मंगाया गया सामान कहां तक पहुंच गया है।

स्‍टेप3: डिलिवरी जब लास्‍ट स्‍टेप पर पहुंचती थी तो शातिर धोखेबाज स्‍नैपडील कंपनी के हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल करता था और सामान पसंद ना आने की बात कहता और अपने रुपए वापस मांगता था। इसके बाद कंपनी तय प्रकिया के तहत उसके पैसे वापस कर देती थी।

स्‍टेप 4: लेकिन इसके बाद जब सामान उस तक पहुंचता तो वह सामान पर भी हाथ साफ कर देने में सफल रहता था। आरो‍पी बाकायदा फेक आईडी बनाता था और सामान वापस करने के नाम पर रुपए अपने खाते में रिफंड भी करवा लेता था। कई बार उसने कैश पैमेंट पर भी सामान मंगवाया और इस दौरान वह महंगे सामान पर हाथ साफ कर देता और सस्‍ते सामान को वापस भेजने का गेम खेल देता था।

यह भी पढ़े- 251 रुपए का फोन, 'शक' का रिंगटोन, सस्ते स्मार्ट फोन का सच क्या है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत