1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोलन में हुए हादसे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंची

सोलन में हुए हादसे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंची

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 12:28 pm IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई

Building collapses in Himachal Pradesh's Solan- India TV Hindi
Building collapses in Himachal Pradesh's Solan Image Source : ANI

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोलन के पास कुमारहट्टी में होटल गिराने के हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, थोड़ी देर पहले 2 और शवों को मलबे से निकाला गया है। रविवार को सोलन में कुमारहट्टी-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चार मंजिला होटल जमींदोज हो गया था।

जब यह हादसा हुआ होटल के अंदर 30 से 35 लोग मौजूद थे। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, 4 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत