1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2021 11:54 am IST,  Updated : Jan 02, 2021 11:54 am IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का शनिवार सुबह  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। वो 86 साल के थे। 

Buta Singh passes away पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख- India TV Hindi
Buta Singh passes away पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख Image Source : TWITTER/RSSURJEWALA

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का शनिवार सुबह  दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। वो 86 साल के थे। बूटा सिंह अक्टूबर में कोमा में चले गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने आज सुबह करीब 5..30 बजे अंतिम सांस ली। बूटा सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके साथ ही वह बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे। पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘‘बूटा सिंह एक अनुभवी प्रशासक और गरीबों तथा वंचितों के कल्याण के प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ 

ये भी पढ़ें-

मौलाना कर रहा था लड़की को 'परेशान', परिवार को भी दे रहा था धमकी, पुलिस ने सिखाया सबक

किसानों का लोन माफ, 120 यूनिट तक फ्री बिजली, हर परिवार को एक नौकरी, असम में कांग्रेस के वादे

'ड्रैगन' की उड़ी नींद, Pangong Lake में और मजबूत होगी भारतीय सेना, करने जा रही है ये काम

अगले दो घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत