1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीपी जोशी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष, जानिए बैकग्राउंड

सीपी जोशी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष, जानिए बैकग्राउंड

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 05:37 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी राज्य की नवगठित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। जोशी बुधवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

C P Joshi- India TV Hindi
C P Joshi Image Source : FACEBOOK

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी राज्य की नवगठित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। जोशी बुधवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह 16 जनवरी को नए विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और गठबंधन की सरकार बनाई।

जोशी को नहीं दिया गया था मंत्री पद

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रह चुके जोशी ने इस बार का विधानसभा चुनाव नाथद्वारा से जीता। उन्हें राज्य की नई अशोक गहलोत सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया। तभी से चर्चा चल रही थी कि उन्हें कोई संवैधानिक पद दिया जा सकता है। और, ऐसा ही हुआ, कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंप दिया। हालांकि, अभी औपचारिक ऐलान और शपथ लेना बाकी है।

सी पी जोशी का बैकग्राउंड, शॉर्ट में

जोशी 15वीं लोकसभा में भीलवाड़ा सीट से सांसद रहे और 2009 से 2013 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे। उदयपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज से बीए (विधि) करने के बाद उन्होंने भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। वे साइकोलॉजी में पीएचडी हैं। उदयपुर के ही यूनिवर्सिटी कॉलेज में व्याख्याता के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। राजनीति में आने से पहले वे उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत