1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA हिंसा: CCTV फुटेज को लेकर दिल्ली पुलिस और जामिया प्रशासन में ठनी

CAA हिंसा: CCTV फुटेज को लेकर दिल्ली पुलिस और जामिया प्रशासन में ठनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 06:17 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 06:17 am IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से 15 दिसंबर की घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी और जामिया नगर के थाना प्रभारी फुटेज लेने विश्वविद्यालय परिसर गए भी थे। 

CAA News- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में 15 दिसंबर को कथित तौर पर पुलिस के जबरन घुसने के सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस और जामिया प्रशासन में ठन गई है। पुलिस ने कहा था कि यह सीसीटीवी फुटेज उन्हें मामले की जांच के लिए चाहिए लेकिन अभी तक उन्हें यह फुटेज नहीं मिल पायी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से 15 दिसंबर की घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी और जामिया नगर के थाना प्रभारी फुटेज लेने विश्वविद्यालय परिसर गए भी थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जमा छात्र नहीं चाहते थे कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी जाए साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के पक्ष में नहीं था। इसलिये अधिकारी को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत