1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसी हफ्ते भारत लाया जाएगा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन!

इसी हफ्ते भारत लाया जाएगा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 08:21 am IST,  Updated : Oct 27, 2015 08:26 am IST

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन इसी हफ्ते भारत लाया जा सकता है। रॉ और CBI की एक टीम छोटा राजन को भारत लाने के लिए इंडोनेशिया जा

इसी हफ्ते भारत लाया...- India TV Hindi
इसी हफ्ते भारत लाया जाएगा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन!

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन इसी हफ्ते भारत लाया जा सकता है। रॉ और CBI की एक टीम छोटा राजन को भारत लाने के लिए इंडोनेशिया जा रही है। CBI डायरेक्टर अनिल सिन्हा ने ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की पुलिस को शुक्रिया कहते हुए कहा कि, 'ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया पुलिस की मदद से ही छोटा राजन की गिरफ्तारी हो सकी।'

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक छोटा राजन को इंटरपोल द्वारा जारी रेड कार्नर नोटिस पर इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक राजन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से बाली पहुंचा था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, हम अधिकारियों से छोटा राजन को महाराष्ट्र को सौंपने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, छोटा राजन ने महाराष्ट्र में कई अपराध किये हैं। हम उसके खिलाफ सबूत मुहैया कराएंगे।

छोटा राजन के बाद अब भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम पर भी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

जानकारी के मुताबिक, छोटा राजन के पासपोर्ट में मोहन कुमार नाम दर्ज है और जन्म स्थान की जगह मांड्या लिखा था।

राजन की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'छोटा राजन केस में सरकार सक्रिय थी, अब कई जांच आगे बढ़ेंगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत