1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धनबाद न्यायाधीश मौत मामला: सीबीआई ने जानकारी देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया

धनबाद न्यायाधीश मौत मामला: सीबीआई ने जानकारी देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Aug 15, 2021 07:06 pm IST

सीबीआई ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह जांच एजेंसी से साझा कर सकता है। नोटिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

धनबाद न्यायाधीश मौत मामला: सीबीआई ने जानकारी देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया- India TV Hindi
धनबाद न्यायाधीश मौत मामला: सीबीआई ने जानकारी देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर कहा कि न्यायाधीश उत्तम आनंद को 28 जुलाई को एक ऑटोरिक्शा ने कुचल दिया था और उनकी मौत हो गयी थी।

सीबीआई ने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह जांच एजेंसी से साझा कर सकता है। नोटिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी ऑटोरिक्शा चालक लखन वर्मा और उसका साथी राहुल वर्मा सीबीआई ने की हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि गत 28 जुलाई को 49 वर्षीय न्यायाधीश उत्तम आनंद जब सुबह की सैर कर रहे थे तभी एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि न्यायाधीश आनंद रणधीर वर्मा चौक के नजदीक एक चौड़ी सड़क के किनारे सैर कर रहे थे कि तभी अचानक एक ऑटोरिक्शा उनकी तरफ बढ़ता है और उन्हें पीछे से टक्कर मार वहां से फरार हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत