नई दिल्ली। शुक्रवार को सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सब इंस्पेक्टर का नाम विवेक यादव है, उसपर एक लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।
Related Stories
सीबीआई ने इस सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ नहीं पकड़ा बल्कि शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर उसके केस को सेटल करने के बदले 20 लाख की रिश्वत मांग रहा है। यह केस ईओडब्ल्यू ब्रांच में था। आरोपी ने शिकायकर्ता से कहा कि उसका दोस्त है ईओडब्ल्यू में, जो केस को सेटल करा देगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 1 लाख रुपए उसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और अब सब इंस्पेक्टर पकड़ा गया।