1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटा राजन को भारत लाने CBI और पुलिस टीम इंडोनेशिया पहुंची

छोटा राजन को भारत लाने CBI और पुलिस टीम इंडोनेशिया पहुंची

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2015 01:55 pm IST,  Updated : Nov 01, 2015 10:47 pm IST

नई दिल्ली: छोटा राजन को भारत लाने के लिए आज CBI की एक टीम सारे दस्तावेजों के साथ इंडोनेशिया पहुंच गई है। CBI की टीम के साथ दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस की टीम भी

छोटा राजन को भारत लाने...- India TV Hindi
छोटा राजन को भारत लाने CBI टीम इंडोनेशिया पहुंची

नई दिल्ली: छोटा राजन को भारत लाने के लिए आज CBI की एक टीम सारे दस्तावेजों के साथ इंडोनेशिया पहुंच गई है। CBI की टीम के साथ दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस की टीम भी इंडोनेशिया पहुंची है। ये टीम एक चार्टर्ड प्लेन से वहां पहुंची। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि राजन को लेकर यह टीम परसों इंडिया लौटेगी।

आज ही बाली में गिरफ्तारी के बाद पहली बार कोई भारतीय अधिकारी छोटा राजन से मिलने पहुंचा। भारतीय काउंसलर संजीव अग्रवाल छोटा राजन से मिलने पहुंचे औऱ करीब 25 मिनट तक उसके साथ रहे।

छोटा राजन को सुरक्षित भारत लाने के लिए विमान में तैनात होंगे कमांडो

छोटा राजन पर उसके विरोधी डॉन पहले भी जानलेवा हमला करवा चुके हैं। अब भी उन्होंने छोटा राजन को मारने की धमकी दी है। इसके मद्देनज़र भारत सरकार ने इंडोनेशिया से अनुरोध किया है कि छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ाई जाए। गैंगस्टर छोटा राजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे भारत लाने वाले विमान में कमांडो तैनात किए जाएंगे।

छोटा राजन ने की थी अपना सेल बदलने की मांग

छोटा राजन ने बाली पुलिस से अपने सेल को बदलने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक छोटा राजन ने बाली पुलिस को कहा था कि, जेल के सेल में मौजूद स्थानीय अपराधी उसे परेशान कर रहे हैं इसलिए उसका सेल बदला जाए। छोटा राजन ने ये भी कहा कि उसे किडनी के साथ हार्ट की समस्या भी है लेकिन मेडिकल सुविधा भी अच्छी तरह से नहीं मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत