1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर FIR दर्ज की, मामले की जांच जारी

सीबीआई ने 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर FIR दर्ज की, मामले की जांच जारी

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : Jul 16, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 04:40 pm IST

स्टेट बैंक नई दिल्ली की शिकायत पर सीबीआई ने फेडर्स इलेक्ट्रिक और इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के खिलाफ एसबीआई और दूसरे बैंकों को लगभग 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

सीबीआई ने 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर FIR दर्ज की, मामले की जांच जारी- India TV Hindi
सीबीआई ने 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर FIR दर्ज की, मामले की जांच जारी Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। स्टेट बैंक नई दिल्ली की शिकायत पर सीबीआई ने फेडर्स इलेक्ट्रिक और इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के खिलाफ एसबीआई और दूसरे बैंकों को लगभग 1029 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है इस कंपनी के डायरेक्टर्स ने एसबीआई नई दिल्ली, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, स्टेंडर्ड चार्टड बैंक, कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई को फंड्स, बैंक एकाउंट्स बुक में गड़बड़ी, एंट्रीज, वाउचर्स, फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स, गलत जानकारी डॉक्युमेंट्स के जरिए लगभग 1029 करोड़ रुपए का नुकसान किया है। ये आरोप फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित है। 

7 लोकेशन में छापेमारी जारी

शुक्रवार को सीबीआई ने आरोपी के घर-दफ्तर समेत 7 लोकेशन जिसमें दिल्ली नोएडा, गुरुग्राम, बुलंदशहर में रेड्स की और तमाम दस्तावेज जब्त किए। मामले की तफ्तीश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

cbi