1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा फिदायीन हमला: आज CCS की बैठक में तैयार होगी आगे की रणनीति, पीएम बोले- 'शहीदों का बलिदान नहीं जाएगा बेकार''

पुलवामा फिदायीन हमला: आज CCS की बैठक में तैयार होगी आगे की रणनीति, पीएम बोले- 'शहीदों का बलिदान नहीं जाएगा बेकार''

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 06:45 am IST

CCS की बैठक करीब 9 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री शामिल होंगे।

Pm Modi- India TV Hindi
Pm Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर विचार विमर्श के लिए आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक होगी। ये बैठक पुलवामा के फिदायीन हमले की घटना की पृष्ठभूमि में हो रही है जिसमें 37 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हुए हैं। CCS की बैठक करीब 9 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री शामिल होंगे। बता दें कि सीसीएस सुरक्षा और सामरिक मामलों पर निर्णय करती है।

उम्मीद की जा रही है कि हमले के जवाब में CCS की बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। क्योंकि, गुरुवार को हमले की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सुरक्षाबलों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। इस हमले में जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि भारत इस हमले का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि 'हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस घटना का जवाब दिया जाएगा। ये पाकिस्तान स्थित और संरक्षित जैस-ए-मोहम्मद का हाथ है।' उन्होंने गुरुवार को आतंकी हमले को लेकर स्पेशल DIB से मुलाक़ात की थी। वहीं, PM मोदी के अलावा NSA अजित डोभाल और IB के डायरेक्टर से फोन पर बात की थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमले में आतंकी ने बम से भरी कार को CRPF के काफिले से टकरा दिया था। हमले में 42 CRPF जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि फिदायीन हमला करने वाले आतंकी का नाम आदिल अहमद है। हमले से पहले आतंकी आदिल का एक वीडिया शूट किया गया था, जो अब सामने आया है। सुरक्षाबलों ने कई संधिग्धों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत