1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LOC पर फिर पाकिस्‍तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्‍लंघन, एक जवान शहीद

LOC पर फिर पाकिस्‍तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्‍लंघन, एक जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2019 08:23 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 10:31 am IST

पाकिस्तान सीमा पर नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के निकट भारी गोलाबारी की है।

ceasefire violation - India TV Hindi
ceasefire violation  Image Source : AP PHOTO

पाकिस्‍तान सीमा पर नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तानी सेना ने एलओसी के निकट भारी गोलाबारी की है। इस हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सेना के पीआरओ ने बताया पाकिस्‍तान ने मेंढर सब डिविजन के केजी सेक्‍टर में सीज़फायर का उल्‍लंघन किया है। यहां पाकिस्‍तान ने भारी मात्रा में फायरिंग की। इस हमले में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। 

वहीं पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई में पाकिस्‍तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। बता दें कि सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही आतंकवादियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्‍तानी सेना अक्‍सर भारतीय चौकियों पर बमबारी करती है। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में देर रात करीब ढाई बजे एलओसी के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत