1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराए तीन सैनिक

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराए तीन सैनिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 11:43 pm IST

अपनी नापाक हरकतों को लेकर पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर भी बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ की कृष्णा घाटी में सीज फायर का उल्लंघन किया।

Indian Army- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली। अपनी नापाक हरकतों को लेकर पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर भी बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ की कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि एलओसी पर तैनात भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को जमकर मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान ने एक और हरकत की। पाकिस्तान ने अफवाह फैलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने तुरंत ही पाकिस्तान के दावों की हवा निकाल दी। दरअसल पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके द्वारा किए गए सीजफायर में भारत के 5 सैनिक शहीद हो गए हैं, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह झूठ का पुलिंदा करार दिया।

राजौरी और उरी में मारे गए 3 पाकिस्तानी सैनिक

गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा राजौरी और उरी में भी सीजफायर उल्लंघन किया गया, जहां भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत