1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र ने आईआईएम स्थापना पर ओडिशा से मांगा स्पष्टीकरण

केंद्र ने आईआईएम स्थापना पर ओडिशा से मांगा स्पष्टीकरण

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 07:43 pm IST,  Updated : May 29, 2015 07:43 pm IST

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) स्थापित किए जाने की सिफारिश देने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार से पांच जून तक उस क्षेत्र की अवसंरचना और आर्थिक

केंद्र ने आईआईएम...- India TV Hindi
केंद्र ने आईआईएम स्थापना पर ओडिशा से मांगा स्पष्टीकरण

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) स्थापित किए जाने की सिफारिश देने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार से पांच जून तक उस क्षेत्र की अवसंरचना और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए कहा है। राज्य रोजगार एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा तथा प्रशिक्षण (ईटीएंडटी) मंत्री संजय दसबर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने आईआईएम के लिए जगह तय करने से पहले पांच क्षेत्रों में जानकारी मांगी है।

उन्होंने कहा, "मंत्रालय ने क्षेत्र में तथा उसके आस-पास अवसंरचना सुविधा, बड़े कारोबारी केंद्र, बड़े उद्योग की मौजूदगी और आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगी है।"

इस बीच बरहामपुर और बालासोर के लोग अपने-अपने क्षेत्र में आईआईएम स्थापित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत