1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द, हजारों हुए बेरोजगार: छत्तीसगढ़

3 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द, हजारों हुए बेरोजगार: छत्तीसगढ़

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 08:03 am IST,  Updated : May 26, 2015 09:20 am IST

रायपुर: कोयला खान वाले तमनार शहर (रायगढ़ में) में केंद्र सरकार द्वारा तीन कोयला ब्लॉकों का आवंटन रद्द करने से आसपास के 38 गांवों के 8,000 लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, खदानों में आग

3 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द,...- India TV Hindi
3 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द, हजारों हुए बेरोजगार: छत्तीसगढ़

रायपुर: कोयला खान वाले तमनार शहर (रायगढ़ में) में केंद्र सरकार द्वारा तीन कोयला ब्लॉकों का आवंटन रद्द करने से आसपास के 38 गांवों के 8,000 लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, खदानों में आग लगने से 50 हजार टन से ज्यादा कोयला जलकर खाक हो चुका है।

कोयला ब्लॉक नीलामी के बाद सरकार ने कंपनियों के आपस में मिलकर बोली लगाने का हवाला देते हुए तमनार क्षेत्र के तीन कोयला ब्लॉकों का आवंटन रद्द कर इन्हें सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया को सौंप दिया।

गारे पल्मा-4 के कोयला ब्लॉकों-दो और तीन को कोल इंडिया ने अपनी सहायक कंपनी एसईसीएल को सौंप दिया है।

एक अप्रैल से उत्पादन बंद होने की वजह से इन खदानों के आसपास के गांवों में हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। कोल ब्लॉक में उत्पादन बंद होने से अब तक 50 हजार टन से अधिक कोयला जलकर राख हो चुका है।

विशेषज्ञों की मानें, तो कोयला खदान में अपने आप आग लगती रहती है। गारे पल्मा-4 की दो नंबर की खदान में काम करने वाले श्रमिक गजानंद पटेल की मानें तो हजारों श्रमिक एक अप्रैल से बेरोजगार बैठे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत