1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नदियों को जोड़ने की तीन परियोजनाओं पर काम शुरू करेगी केंद्र सरकार: गडकरी

नदियों को जोड़ने की तीन परियोजनाओं पर काम शुरू करेगी केंद्र सरकार: गडकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2017 11:22 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 11:22 pm IST

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार का मकसद अगले तीन महीने में नदियों को जोड़ने की तीन परियोजनाओं और दो बांधों के निर्माण का काम शुरू करना है ।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

नयी दिल्ली: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार का मकसद अगले तीन महीने में नदियों को जोड़ने की तीन परियोजनाओं और दो बांधों के निर्माण का काम शुरू करना है । गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं पर 40,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी शुरुआत करेंगे। 

आज शाम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करने वाले गडकरी ने कहा कि वह उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें करेंगे जहां इन परियोजनाओं को लागू करना है । उनके साथ बैठक में विभिन्न मुद्दे सुलझाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने की परियोजनाएं बाढ़ और सूखे के हालात से निपटने के लिए जरूरी हैं । उन्होंने कहा कि केन-बेतवा, पार-तापी-नर्मदा और दमनगंगा-पिंजाल नदियों को जोड़ने की परियोजना में सरकार नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत