नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे भारी रह सकती है। दोनों राज्यों में आज दोपहर या शाम से अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है। 7 और 8 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके बाद 9 जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। भारी बारि से इस अनुमान के बाद हिमाचल सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। उलर्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि, सरकार किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।
160 मिमी तक हो सकती है बारिश
उत्तराखंड आपदा प्रबंधंन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी यानी 160 मिमी तक बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के रूट पर भी अलर्ट जारी किया है। खासतौर से चमोली, रूद्रप्रयाग टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी के डीएम को आदेश दिया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में कोई कोताही ना बरती जाए और हालात के मुताबिक ऑन स्पॉट फैसले लिए जाएं।
दो साल पहले 16-17 जून को केदारनाथ में आई तबाही से सीख लेते हुए राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।