नई दिल्ली: धर्मनीति और कूटनीति का पाठ पढ़ाने वाले आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के रिश्तों पर भी गहरी बातें सामने रखी हैं। वहीं चाणक्य कहते थे कि पुरुषों को कई ऐसी बातें सिर्फ राज रखनी चाहिए जिसे सिर्फ वो जानता है। कहने का मतलब यह है कि पुरुषों को चुनिंदा बातें हर किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके दुख कम होने के बजाए दुख बढ़ने की संभावना और प्रबल हो जाती है। जानिए आचार्य चाणक्य ने किन बातों को किसी को भी न बताने की सलाह दी है।
कभी न बताएं कि आपको आर्थिक रुप से घाटा हुआ है-
समाज में हर किसी को कभी न कभी पैसों का घाटा या लाभ होता ही है, कुछ इन दोनों बातों को साझा नहीं करते तो कुछ सिर्फ अपने घाटे का रोना हर किसी के सामने रोते रहते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना था कि अगर आप गरीब है तो कभी भी अपनी धन हानि की बातें सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए क्योंकि गरीब की मदद को बेहद कम लोग ही सामने आते हैं। ऐसे में आप अगर किसी को बताते हैं कि आपको पैसे का घाटा हुआ है तो लोग संवेदना जरूर प्रकट कर देते हैं लेकिन मदद करने को कोई भी आगे नहीं आता।
अगली स्लाइड में पढ़ें चाणक्य ने और क्या कहा